//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। प्रदेश भर में गुरुवार से किल कोरोना अभियान की शुरुआत कर दी गई है जिस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा में भी आज से इस अभियान का आगाज किया. इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के अमले के द्वारा हर एक वार्ड में जांच अभियान चलाया जाएगा और इसी जांच अभियान के द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तलाश की जाएगी और अगर ऐसे मामले सामने आते हैं तो फिर उनका इलाज करके कोरोना को पूरी तरह से किल कर दिया जाएगा।
जिस दौरान जानकारी देते हुए बीएमओ ऋषभ प्रताप यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार किल कोरोना के तहत क्षेत्र में डोर-टू-डोर 1-15 तारीख तक जांच अभियान चलाया जाएगा तथा ग्राउंड पर सर्दी बुखार जैसे लक्षण मिलने पर उनकी सैंपल लिए जाएंगे तथा उनकी जांच की जाएगी जिससे आने वाले समय में हम कोरोना वायरस की मुक्ति के लिए एक मिसाल बनकर उभर सकें.
