● पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के सिरस्वाहा ग्राम के रहने वाले काहे हीरा कारीग़र मृतक।
//रमेश अग्रवाल//नेटवर्क पन्ना। जिले में बेशकीमती हीरा भले ही निकलता है लेकिन डायमंड पार्क पन्ना जिला मे स्थापित न होने के कारण एवं उसकी कारीगरी का कार्य पन्ना जिले में ना होने के चलते पन्ना जिले के कारीगर रोजगार की तलाश में गुजरात एवं महाराष्ट्र के मुंबई एवं सूरत महानगर पहुंचते हैं । जहां पर कई मजदूर लोगों को अपना जीवन गमाना पड़ जाता है। ऐसा ही मामला पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरस्वाहा का सामने आया है। यहां पर विगत 28 वर्ष से मजदूरी का कार्य कर रहे सिरस्वाहा निवासी हीरा कारीगरी का कार्य करने के लिए परिवार सहित सूरत में रहकर कार्य करते थे। महानगरों में फैली भारी कोरोना की महामारी की चपेट में कई मजदूर अपना जीवन गमा रहे हैं। यही वाक्या पन्ना जिले के सिरस्वाहा निवासी हीरा कारीग़र के साथ घटित हो गया है। बताया जाता है कि गत दिनांक 30 जून की रात्रि लगभग 11:00 बजे अचानक हीरा कारीग़र मजदूर का स्वास्थ्य खराब हुआ था। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही अस्पताल के कर्मचारियों ने उनके मृत होने की घोषणा की उनके साथ में मौजूद उनके पुत्र ने शव लेने की इच्छा जाहिर की। मगर वहां के प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव देने से इंकार कर दिया गया । बताया गया है कि उनको कोरोना की बीमारी थी। जिससे उनकी दुखद मृत्यु हुई है। परिवार की खूब मन्नते करने के बावजूद भी वहां के प्रशासन द्वारा जब शव नहीं दिया गया तब उनका अंतिम संस्कार वहां के स्थानीय प्रशासन द्वारा आज 1 जुलाई 2020 को कराया गया है। जिनकी अस्थियां लेकर आज दिनांक 1 जुलाई 2020 को परिवार के अन्य सदस्य निजी वाहन करके पन्ना जिले के लिए रवाना हुए हैं । जैसे ही हीरा कारीग़र की दुखद मृत्यु की सूचना ग्राम सिरस्वाहा पहुंची पन्ना जिले में शोक की लहर छा गई। हीरा कारीगर के निधन पर जिले के समाजसेवियों गणमान्य नागरिकों पत्रकार बंधुओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार को इस वज्रपात दुख सहन करने एवं मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
*पन्ना जिले में डायमंड पार्क की हो स्थापना : राम बिहारी गोस्वामी*
पन्ना जिले के पन्ना विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी ने कहा की पन्ना जिले में बेशकीमती हीरा निकलता है। मगर हीरा तराशने का कार्य गुजरात एवं महाराष्ट्र में किया जाता है। जिसकी वजह से पन्ना जिले के मजदूरों को रोजगार की तलाश में मुंबई एवं सूरत का रुख करना पड़ता है। यदि पन्ना जिले में ही डायमंड पार्क की स्थापना की जाए और हीरा तराशने का कार्य जिला मुख्यालय में ही होने लगे तब पन्ना जिले के हजारों कारीगर हीरा मजदूरों को जिला स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा और उनको ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। समाजसेवी श्री गोस्वामी ने कहा कि पन्ना शहर के बीचो बीच पुराना कलेक्ट्रेट महेंद्र भवन खाली पड़ा हुआ है। जिसमें बनी हुई इमारत खड़ी हुई है। साथ ही चारों तरफ से सुरक्षित एरिया है । जहां पर डायमंड पार्क की स्थापना कराई जा सकती है। श्री गोस्वामी ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह से अपील करते हुए कहा है कि इस ओर ध्यान देना अत्यंत जरूरी है और हर हाल में पन्ना जिला मुख्यालय में डायमंड पार्क की स्थापना हो इसको लेकर के आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही इस कार्य में विपक्षी दल भी अपना सहयोग प्रदान करें। ताकि पन्ना जिले का विकास हो सके और गरीब मजदूरों को रोजगार जिला स्तर पर उपलब्ध हो सके।