Translate

सोमवार, 27 जुलाई 2020

निवाड़ी। शांति समिति की बैठक हुयी सम्पन्न...लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाये पर्व : वी.एस. परिहार


//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। कोतवाली निवाडी मे आगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री वी.एस. परिहार की उपस्थिति में शांति सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी ।
बैठक के दौरान पुलिस SDOP श्री वी.एस. परिहार ने कहा कि हमारा देश वैश्विक महासंक्रामक कोरोना कोविड 19 से जूझ रहा है।
जिला निवाडी मे भी कोरोना का प्रकोप प्रभावी होता नजर आ रहा है इन सभी को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर श्री अक्षय सिंह जी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए लॉकडाउन व शोशल डिस्टेंस का भी पालन करते हुए ईद रक्षाबंधन व अन्य महत्वपूर्ण त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने कि अपील की है।
साथ ही कहा है कि भीड वाले ईलाको मे जाने से बचाव करते हुए शोशल बेबसाइट फेसबुक व्हाट्सएप के माध्यम से एक दूसरे तक बधाई संदेश प्रेसित करे।
बैठक मे तहसीलदार श्री प्रजापति जी एवं कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार मौजूद रहे ।