//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। जैसा कि आप सबको पता है कि पूरे देश में कोरोना जैसी महामारी चल रही है।
जिस दौरान हमारे नगरपालिका और शासन प्रशासन बहुत ही रात दिन एक कर के जनता को समझाइश दे रहे हैं की घर से बाहर ना निकले और कई लोगों के जो बिगर मार्क्स लगाए हुए हैं उनके चालान भी काट रहे हैं। इस दौरान हमारे नौगांव के नगर पालिका कर्मचारी अपनी जान पर खेलकर कंटेंटमेंट एरिया में खाने के सामान और दूध दही हर सामान कंटेनमेंट एरिया में पहुंचा रहे हैं ऐसे ही हमारे लोगों के ऐसे 1 कर्मचारी हैं जो अपनी जान पर खेलकर कंटेनमेंट एरिया में सामान पहुंचा रहे हैं। ना तो उन्हें घर की टेंशन है और ना तो अपनी पत्नी की और ना अपने बच्चों की उनका नाम है।
मंगल सिंह परिहार और उनके साथी हैं आकाश और इन्होंने पूरे लॉकडाउन में कंटेनमेंट एरिया में सभी लोगों की सेवा में 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे लोगों को हमारी तरफ से सलूट हैं। जिन्होंने नौगांव में कंटेनमेंट एरिया में सबसे ज्यादा अपनी सेवाएं दी उनका में स्वागत वंदन अभिनंदन करता हूं।