नेटवर्क छतरपुर। उद्यमिता विकास केन्द्र (सेडमैप) द्वारा छतरपुर जिले के युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योग-व्यवसाय स्थापना के लिए ऑनलाइन वेबिनार (प्रशिक्षण) का आयोजन आगामी 18 से 22 अगस्त तक किया जा रहा है।
इस ऑनलाइन प्रशिक्षण में युवाओं को राष्ट्रीय फूड प्रोसेसिंग नीति और लायसेंसिंग प्रक्रिया इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में केन्द्र और राज्य शासन की प्रोत्साहनकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी, विशेष ऋण योजनाओं, जरूरी मशीनरी उपकरण, कच्चा माल और पूंजी लागत की जानकारी भी विषय विशेषज्ञ और तकनीकी अधिकारियों द्वारा प्रदान की जाएगी।
ऑनलाइन प्रशिक्षण के इच्छुक युवा जिला समन्वयक श्री एम.के. श्रीवास के मोबाइल नम्बर 9425867350 पर सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए उद्यमिता विकास केन्द्र के जिला कार्यालय में भी सम्पर्क किया जा सकता है।