Translate

सोमवार, 10 अगस्त 2020

रीवा। वैश्विक महामारी "कोरोना" के बीच सुविधाओं की राह देख रहा है अस्पताल....आवश्यक व्यस्थायें हुई ठप्प....जानिए पूरी खबर।



//सोनू तिवारी//

नेटवर्क रीवा। रीवा विंध्य के सबसे बड़े अस्पताल में कोरोना के कहर से चिकित्सीय व्यवस्था चौपट हो गयी है।  हॉस्पिटल के सीनियर, जूनियर डॉक्टर, नर्स सहित वार्डबॉय कोरोना की चपेट में आ गए है। इससे जहां मेडिसिन, सर्जरी और गायनी डिपार्टमेंट ठप्प हो गया है वही रेडियोलॉजी विभाग में ताला लग गया है। कोरोना को छोड़ किसी भी बीमारी का इलाज नही हो रहा है और मरीज कई दिनों से भटकने को मजबूर है। 

श्याम शाह मेडिकल कालेज से संबद्ध संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में इनदिनों कोरोना ने कहर मचा रखा है। गर्भवती महिलाओं को भटकना पड़ रहा है और सर्जरी अथोपेडिक मरीज दर्द से कराह रहे है। कोरोना ने सबसे पहले 2 मेडिकल ऑफिसर, मेडिसिन और सर्जरी के सीनियर जूनियर डॉक्टरों को अपनी गिरफ्त में लिया इसके बाद गायनी की एचओडी डॉक्टर और नर्स कोरोना संक्रमित हो गयी है। सप्ताह भर के अंदर 25 से अधिक मेडिकल स्टाफ कोरोना संक्रमित हो चुका है। मेडिसिन, सर्जरी, गायनी, ऑथोपेडिक और रेडियोलॉजी विभाग की सुविधाएं ठप्प हो चुकी है और मरीज भटकने को मजबूर है।