Translate

शनिवार, 29 अगस्त 2020

छतरपुर। जिला पंचायत छतरपुर के सीईओ हिमांशु चंद्र का जिला पंचायत इंदौर हुआ स्थानांतरण कहा "जनता का स्नेह और अनुभव हमें जीवन भर याद रहेगा।"


//रूपेश जैन (7247230761)//

नेटवर्क छतरपुर l जिला पंचायत छतरपुर के सीईओ हिमांशु चंद्र का स्थानांतरण जिला पंचायत इंदौर हुआ है l वह जिला पंचायत इंदौर के सीईओ होंगे l उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि आप लोगों की सेवा करने का मुझे अवसर प्रदान हुआ। बुंदेलखंड की जनता का स्नेह और अनुभव मुझे जीवन भर याद रहेगा। जिला पंचायत छतरपुर के सीईओ हिमांशु चंद्र ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन ने मेरा स्थानांतरण इंदौर जिले में किया है। उन्होंने कहा कि जाने से पहले मैं आप सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, मैंने यहां तकरीबन डेढ़ वर्ष से अधिक समय सेवाएं दी है इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारीयों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का कार्य किया। वही छतरपुर जिले को प्रदेश एवं संभाग में टॉप पर बनाएं रखा। खासकर कोरोना काल में छतरपुर जिले की जनता का जिस तरह सहयोग मिला वह सराहनीय रहा। वास्तव में आप सभी की इच्छा शक्ति के कारण ही हम कोरोना को नियंत्रित करने में कामयाब हुए। स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2020 में छतरपुर जिला टॉप 10 में लाने में जनता और प्रशासन का बड़ा साथ रहा। जिला पंचायत छतरपुर के सीईओ हिमांशु चंद्र ने कहा कि मैं आप सभी का पुनः हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं।