//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। नगर परिषद एवं जनपद की कार्यप्रणाली को लेकर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह का 15 दिन में बक्सवाहा का दूसरे दौरे में आज अचानक कलेक्टर बक्सवाहा पहुंचे बक्सवाहा के तहसील में आला अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक ली जिसमें मध्यम गति से चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली गई ढाई घंटे तक चले बैठक में सभी विभागों के आला अधिकारियों की उपस्थिति रही जिसमें सभी विभागों के रुके पड़े हुए काम के बारे में कलेक्टर ने जानकारी लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई एवं लोगों के जायज कामो को तुरंत पूर्ण रूप देने की बात कही गई वही काम की प्रति लापरवाही बरतने बाले पटवारी बीरमपुरा अंकुर गुरु को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया कलेक्टर शीलेंद्र सिंह द्वारा लोगों के लीगल कामो को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए अधिकारी कर्मचारियों को कहा कि अगर लोगों के लीगल कामों को लेकर लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के बाद कलेक्टर शीलेंद्र सिंह एसडीएम डीपी द्विवेदी, तहसीलदार त्रिलोक सिंह पुशाम , थाना प्रभारी संजय बेदिया, पौड़ी गांव में किसानों के बीच जाकर बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया एबं संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
