Translate

सोमवार, 31 अगस्त 2020

घुवारा। घर-घर विराजे गजानन सरकार...दस दिन श्री गणेश पूजा करना होती है मंगलकारी....नगर में घर -घर विराजे भगवान श्री गणेश।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा, मनीष सम्राट//

घुवारा(छतरपुर)। नगर में गणेशउत्सव की धूम भले ही कोरोना महामारी के चलते फीकी पड़ी हो लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर कतई फर्क नहीं आया । इस श्री गणेशउत्सव में श्रद्धालुओं ने कोविड 19 की गाईड लाईन के तहत एवं प्रशासनिक गतिविधियों का पूर्ण समर्थन करते हुए श्री गजानन की मिट्टी की प्रतिमाओं को अपने अपने घरों में स्थापित कर पूर्ण लगनभाव एवं श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना का क्रम जारी है।

इसी क्रम में घरों में विराजित श्री गणेश भगवान की विशेष पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन कर की जा रही है।वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लोगों को कोविड 19 की गाईड लाईन के निर्देशों के मुताविक अपने घरों में ही मूर्ति विसर्जित करने करने की लोगों से अपील की जा रही है।

●   कई घरों में विराजी विशेष मूर्तियां। 

नगर में वैसे तो सैकड़ो घरों में श्री गजानन की मूर्तियां स्थापित की गई हैं लेकिन कुछ घरों में विशेष श्री गणेश जी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।जिनमें नगर के ख़िरका मुहल्ला स्थित कैलाश सेन के मकान में तुलसी सेन,तकिया मुहल्ला की सार्वजनिक धर्मशाला में बस स्टैंड स्थित छोटी शाला मंदिर में एवं राजकुमार साहू के मकान में सुधीर मिश्रा के मकान के अलावा नगर में दर्जनों घरों एवं मंदिरों में विशेष प्रतिमाएं विराजित की गई हैं।