Translate

गुरुवार, 6 अगस्त 2020

बाजना। लगातार चोरी के मामलों में हो रहा है इजाफा...सूने घर में चोरी का मामला आया सामने।

//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बाजना थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी के अक्सर मामले सामने आ रहे हैं. तो वही चोरी के मामले में बाजना थाना क्षेत्र का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, हाल ही में एक और नया मामला बाजना थाना परिसर से करीब 200 मीटर की परिधि के अंतर्गत सामने आया है बता दें कि सूने घर में करीब ₹300000 की चोरी का मामला उजागर हुआ है।
जिसकी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए प्रार्थी हरिराम अहिरवार पिता मुलुआ अहिरवार ने बताया कि वह ऑटो टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है जो विगत दिन त्योहार पर परिवार सहित अपने ससुराल गया हुआ था घर पर ताला लगा था। जिसके बाद दूसरे दिन सुबह पड़ोसियों का फोन आया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ पड़ा है तो जब मैंने आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ पड़ा था तो साथ ही घर से 15 हजार की नगदी सहित जेवरात चोरी हुए थे जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है।
हालांकि मामले में थाना प्रभारी कालूराम परस्ते ने बतलाया कि जो चोरी का मामला सामने आया है उसमें परिवार के ही भतीजे ने चोरी की हुई है जो पकड़ा गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
                  गौरतलब है कि बाजना से चोरी का यह कोई नया मामला सामने हाल ही में नहीं आया है बता दें कि इसके पहले और भी चोरी के मामले सामने आ चुके हैं जिससे यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं कि बाजना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली शून्य देखी जा रही हो, क्योंकि आश्चर्य की बात यह है कि थाना परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर चोरी होना अर्थात पुलिस का खौफ कम होना ही दर्शाता है।

●  इनका कहना है कि...

चोरी का जो मामला संज्ञान में आया है जिस पर संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि मामले की जल्द से जल्द जांच करें।"

सौरभ रत्नाकर, SDOP बड़ामलहरा