//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि राजा परमार के द्वारा भगवा थाना परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिस में मौजूद भगवा थाना प्रभारी श्रीमान पंकज मिश्रा जी एवं समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।।
जहां और दिन प्रतिदिन पर्यावरण प्रदूषण होता जा रहा है एवं पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है जिससे हमारा पर्यावरण दिन प्रतिदिन प्रदूषित होता जा रहा है जिस का मानव जीवन पर बहुत ही खतरनाक असर पड़ रहा है यहां तक की कुछ शहरों में तो सांस लेना तक मुश्किल हो गया है माननीय थाना प्रभारी जी एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं एवं उनकी देखभाल करें जिससे कि हमारा पर्यावरण प्रदूषण धीरे धीरे कम हो करके 1 दिन समाप्त होगा।
कार्यक्रम में पधारे अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी लोगों से विनम्र अपील की और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें सहयोग करें जिससे कि हमारा वातावरण साफ व स्वच्छ बना रहे
माननीय भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि राजा ने बताया कि मैं प्रतिवर्ष 501 पौधे लगाने के लिए संकल्पित हूं तथा उनकी देखभाल पूरे तन मन धन से करता हूं।।
तथा तथा आम जनता से भी अपील की कि अपने आसपास लगे वृक्षों को कटने से बचाएं एवं उनकी देखभाल करें तथा नए-नए वृक्ष लगाएं तथा साथ ही कहा कि यह प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य भी है और जिम्मेदारी भी है कि अपने पयार्वरण को साफ व स्वच्छ रखें।
