Translate

शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

बक्सवाहा। 24 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव।

 

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा अंतर्गत आने वाले किशनपुरा ग्राम पंचायत के ग्राम कुई मैं एक 24 वर्षीय युवक की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसकी जानकारी देते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ललित उपाध्याय ने बताया कि 24 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसे कोविद केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

 तो वही मौके पर तहसीलदार त्रिलोक कुई ग्राम कोई पहुंचे जहां पर पहुंचकर उनके द्वारा उक्त पॉजिटिव मरीज के घर को एवं आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइजर  करवाया गया. तो साथ ही मरीज के घर को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है. इसके साथ ही तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोषाम ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव से अन्य लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजे जा रहे हैं।