//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बाजना में थाना परिसर के सामने दो बाइक सवारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी हालांकि इस दौरान गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक टीकमगढ़ से हटा जा रहे थे. तो वहीं दूसरी मोटरसाइकिल बाजना से भीमकुंड की ओर जा रही थी जिस दौरान बाजना थाना परिसर के सामने यह हादसा हुआ है।
बता दें कि भिड़ंत में हटा की ओर जा रहे दोनों बाइक सवार युवक घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक मुख्यालय भेजा गया है।