//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह जी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा त्रिपाठी के संयुक्त निर्देशन में तथा एसडीओपी श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में नवदुर्गा प्रतिमा एवं जवारे विसर्जन को लेकर कोतवाली परिसर में शांति सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी ।
नगर एवं क्षेत्र के मौजूद सभी दुर्गा समिति संचालकों ने कोतवाली प्रभारी श्री गुलाब शर्मा जी के समक्ष सामाजिक सदभाव एवं साम्प्रदायिक सौहार्दपूर्ण वातावरण व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने का संकल्प लेते हुए शपथ पत्र दिये ।
जिसमे लेख किया गया कि मूर्ति विसर्जन प्रशासन द्वारा चिन्हित बडा तालाब में किया जायेगा ।
तथा इस दौरान दस से ज्यादा संख्या नही होगी ।
एवं गुलाल रंग किसी के ऊपर उडाया और फेका नही जायेगा।
तथा शासन प्रशासन के आदेशों का पालन किया जायेगा।
कोतवाली प्रभारी श्री गुलाब शर्मा ने मौजूद सभी देवी भक्तो व समिति संचालको को प्रशासनिक उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोरोना कोविड 19 से बचाव हेतु नियम निर्देशो की विस्तृत जानकारी दी ।
श्री शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि जवारे एवं मां देवी मूर्ति विसर्जन के समय एक दूसरे से निर्धारित दूरी बनाये रखे तथा मार्क्स व सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना आवश्यक है ।
दुर्गा महोत्सव के दौरान नगर में पूर्ण रूप से धार्मिक वातावरण और शांति पूर्ण धार्मिक माहौल है ।
पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद एवं सराहनीय है