//आशीष मिश्रा//
खजुराहों(छतरपुर)। पर्यटन नगरी खजुराहो के वार्ड क्रमांक 15 जैन मंदिर के पीछे रहने वाले आनंद शर्मा ने थाना खजुराहो में एक लिखित आवेदन के माध्यम से जानकारी दी है कि वह जब अपने पूरे परिवार के साथ बाहर गए हुए थे ,तभी चोरों ने उनके घर धावा बोलकर कुछ कीमती सामान चुरा ले गए lआनंद शर्मा के अनुसार उनके गोदरेज की अलमारी में रखे 5 जोड़ी पायल जिनका वजन लगभग 3:30 सौ ग्राम, 7 जोड़ी मीना एवं एक सोने का मंगलसूत्र सहित कई कीमती सामान रखा हुआ था जो चोर उठा कर ले गए हैं , अब देखना है कि इनकी इस आवेदन पर पुलिस के द्वारा क्या कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है तथा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर पुलिस कितना शिकंजा कस पाती है l