//मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। देश की सबसे बड़ी शाखा जो की भारतीय स्टेट बैंक है जहा उपभोक्ता अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए डालता है लेकिन जब उसी के खाते से पैसे निकल जाते जब तो इस शाखा से लोगों का विश्वास खत्म हो जाता है ऐसा ही एक मामला घुवारा स्टेट बैंक का है जहां रामप्रकाश प्रजापति के एटीएम से घर बैठे ही चोरों ने जबलपुर से पैसे निकाल लिए जिसकी जानकारी फोन के संदेश के माध्यम से पता चला और जब बैंक में पासबुक की एंट्री की तब पता चला की पैसे सचमुच निकाल लिए गए हैं जिसकी शिकायत बैंक मेनेजर से की तो शाखा प्रबंधक ने उपभोक्ता को जांच का आश्वासन दिया।
जहां एक ओर लोगों को अपनी जरूरत के लिए पैसे की जरूरत है वहीं देश की सबसे बड़ी शाखा में इस प्रकार की चोरी होने से लोगों का विश्वास खत्म हो रहा है
क्योंकि रामप्रकाश प्रजापति के द्वारा बताया गया कि ना तो मेरे पास किसी व्यक्ति का बैंक के संबंध में फोन और ना ही ओटीपी आई है लेकिन मेरे खाते से पैसे जबलपुर एटीएम से निकाले गए है।