● प्रयास से असम्भव भी होता है संभव बोधवाक्य के साथ छात्रों का किया गया कैरियर मार्गदर्शन।
नेटवर्क छतरपुर। स्थानीय शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिये "अच्छा कॅरियर कैसे बनाये,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं भारत का भौगोलिक परिचय" विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी शुक्ला ने की।विषय विशेषज्ञों के रूप में डॉ एच एन खरे,डॉ ओ पी अरजरिया एवम डॉ आर एस सिसोदिया उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का बोध वाक्य"बार बार प्रयत्न करने से असम्भव कार्य भी संभव हो जाता है" रहा।
स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ जे पी शाक्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवर्तन किया।डॉ आर एस सिसोदिया ने भारत का भौगोलिक परिचय देते हुए महान भारत की जलवायु, भूमि, जनसंख्या, नदी,पर्वत कृषि आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने भारत की बढती हुई जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की।डॉ ओ पी अरजरिया ने नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने शिक्षा को जीवन का आधार बताया और कहा कि ज्ञान की कोई सीमा नही होती और सीखने की कोई उम्र नही होती।नई पीढ़ी को देशभक्ति, परंपराओं, रोजगार और सृजनात्मक बनाने में शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।डॉ एच एन खरे ने शिक्षा को मानव मूल्यों को विकसित करने वाली सर्वोपरि विद्या बताया।प्राचार्य डॉ डी पी शुक्ला ने उदबोधन देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन को संस्कारित करती है,सजाती है,संवारती हैं।शिक्षा के विना मानव जीबन बेकार है।शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है।उसे सम्पूर्ण प्रयास के साथ पूरा करना चाहिए ।कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट ऑफिसर डाॅ एस के छारी ने किया एवं प्रोफेसर डाॅ जे पी शाक्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में राहुल शुक्ला एवं आलोक साहू का विशेष सहयोग रहा।वहीं कार्यक्रम में कोविड नियमों का पालन करते हुए एनसीसी कैडिट एवं अन्य विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
