//आशीष चौरसिया//
बकस्वाहा(छतरपुर)। नगर बकस्वाहा में मंडी क्लब के तत्वावधान में पहली बार ब्लॉक स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 28.12.2020 से किया जा रहा जिसमे बकस्वाहा ब्लॉक की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। मंडी क्लब अध्यक्ष द्वारा बताया गया है ग्रामीण में छुपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है जिसकी शुरूवात क्रिकेट टूर्नामेंट से की जा रही है आगे अन्य आयोजन भी किये जायेंगे।