Translate

सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

नैनागिर में चल रहा 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान।

 


//शिवराम अठ्या//

 बक्सवाहा(छतरपुर)।  बक्स्वाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल नैनागिर के श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है।

 इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्री कंछेदी लाल जी जैन ( मुनीम साहब ) एवं समस्त परिवार के द्वारा खड़ेरी वालों के द्वारा करवाया जा रहा है।

 जिन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नैनागिर में आयोजित इस सिद्ध चक्र महा मंडल विधान का आयोजन राजेंद्र भैया जी कोतमा के कुशल निर्देशन में चल रहा है। जिसमें संगीतकार के रूप में एवं सहयोगी संगीतकार के रूप में आदर्श जैन अपनी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

जिसमें रविवार को प्रातः श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन विधान संपन्न हुआ जिसके पश्चात शाम के समय सायं कालीन आरती हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। तथा भव्य संध्याकालीन महाआरती के पुण्यअर्जक अशोक कुमार जैन, आदर्श कुमार जैन, अर्चना जैन, अनु जैन एवं समस्त परिवार रहे।