Translate

सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

बक्सवाहा के मंगल भवन का SDM ने किया किराया सुनुश्चित।


//रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)।  प्रदेश की दूसरी सबसे छोटी परिषद कही जाने वाली नगर परिषद ने मंगल भवन का किराया जीएसटी सहित 25000/- रु. तय किया गया था

 जिससे नाराज ग्रामीणों ने एकत्रित होकर एसडीएम को ज्ञापन सौप मंगल भवन के किराये की राशि को कम करने की मांग की थी।

समाजसेवी कपिल तिवारी ने बताया कि सर्वसुविधायुक्त मंगलभवन इस उद्देश्य से बनाया गया था की गरीब व आम आदमी अपने लड़के लड़कियों की शादी कम पैसों में कर सके पर नगर परिषद ने मंगलभवन का किराया 25000 तय किया है जो आम आदमी के हिसाब से काफी ज्यादा है.

जिसके चलते ग्रामीणों के साथ एसडीएम को ज्ञापन के माध्यम से राशि कम करने की गुहार लगाने की बात कही गई थी।

उक्त मामले में नगर परिषद सीएमओ लखन लाल पाठक ने जानकारी देते हुए बताया की मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम राहुल सिलाड़िया द्वारा मंगल भवन के किराया शुल्क में 14000 की कमी करते हुए जीएसटी सहित 25000/-रु. किये गए किराया शुल्क को मात्र 11000/- रु. सुनिश्चित किया गया है।