Translate

रविवार, 21 फ़रवरी 2021

बक्सवाहा क्षेत्र में आजादी के 72 साल बाद भी पगडंडी के सहारे ग्रामीण।

//रूपेश जैन// (7247230761)

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा से महज 14 किलोमीटर दूर स्थित कर्री और कछार गॉव आजादी के 72 साल बाद भी मुख्य धारा से नही जुड़े हैं।

 आज भी इन आदिवासी बाहुल्य गांव के ग्रामीण पगडंडी के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं।

 जहाँ ग्रामीणों ने हमे बताया कि सेकड़ो बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से सुगम मार्ग बनवाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक सिवाय अस्वासन के कुछ नसीब नही हुआ।

उन्होंने बताया कि हमे रोज़मर्रा के जरूरी कामो के लिए मुख्यालय तक जाने आने में खासी दिक्कतों का सामना करना होता हैं. तो वहीं बीमारी के समय स्वास्थ्य सुविधा पाने में कई बार मरीज रास्ते मे ही दम तोड़ देते हैं।