घुवारा। राजनीतिक भागीदारी को लेकर मध्यप्रदेश विकलांग मंच के कार्यकर्ताओं ने बड़ामलहरा विधायक को सौंपा ज्ञापन।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। मध्यप्रदेश विकलांग मंच शाखा नगर घुवारा जिला छतरपुर के कार्यकर्ताओं व दिव्यांग जनों ने नगरीय निकाय व ग्राम पंचायत स्तर के चुनाव में राजनीतिक भागीदारी को लेकर शनिवार को, बड़ामलहरा विधायक श्री प्रदुमन सिंह लोधी जी मंत्री , को ज्ञापन सौंपा। विधायक जी ने आश्वासन देते हुए कहा है कि आप सभी की मांगों को विधानसभा में रखेंगे। छतरपुर जिला महासचिव ओम प्रकाश अहिरवार, घुवारा सदस्य बिन्द्रावन विश्वकर्मा घुवारा संतोष साहू, गजराज चढ़ार, हाकमसिंह राजपूत, कुढ़ेला पप्पू यादव, नेक सिंह घोषी कंचरा पप्पू अहिरवार कुटोरा,अन्य दर्जनों दिव्यांग सहित व सैकड़ों लोगों उपस्थित थे।