//रत्नेश रागी, शिवराम आठ्या//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में आज सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा शिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिस दौरान सर्वप्रथम नगर के मुख्य मार्गो से विशाल शोभायात्रा निकाली गई. तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में छतरपुर से पधारी क्षेत्रीय अध्यक्ष राजयोगिनी शैलजा बहन ने विशेष शिवरात्रि महोत्सव का आध्यात्मिक रहस्य बताया।
तो वही छतरपुर से पधारी सुमन बहन ने मन को सशक्त बनाने की कला बताई।
एवं शाहगढ़ से आई पूनम बहन ने सकारात्मक सोच के जरिए जीवन को कैसे सहज और सरल बनाएं इस के संदर्भ में प्रेरणा दी।
एवं छतरपुर से आई बहन भारती ने वर्तमान समय को देखते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि अपने जीवन के श्रेष्ठ समय को कैसे सफल बनाएं।
एवं कार्यक्रम का सफल संचालन दीपा बहन ने किया।
जिसमें नगर के करीब 12 सौ भाई बहनों ने सत्संग का लाभ लिया।
