Translate

शनिवार, 27 मार्च 2021

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा में किया गया कोविड-19 उपचार टीकाकरण।

//विनोद कुमार जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। शासन के दिशा निर्देशानुसार बक्सवाहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज कोविड-19 उपचार टीकाकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिस दौरान 60 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों को कोविड-19 उपचार की वैक्सीन लगाई गई।

जानकारी के अनुसार बता दें कि बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन कराया जाता है।

जिस क्रम में आज कोविड-19 वैक्सीनेशन के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी नीलू,मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश तिवारी, मंडल महामंत्री पवन गंधर्व,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष देवकीनंदन गंधर्व,टीकाकरण प्रभारी राजबहादुर सिंह ठाकुर वही इसके साथ ही युवा मोर्चा प्रभारी एवं कोविड-19 वार्ड प्रभारी कपिल तिवारी,पूर्व मंडल महामंत्री अरविंद खटीक,सांसद प्रतिनिधि कमल सोनी,महेंद्र सेन,ब्रजेश खरे,हरिराम पटेल,बहादुर लोधी,प्रताप कांत,शोभालाल अहिरवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।