Translate

गुरुवार, 17 जनवरी 2019

राष्टीय युवा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान मे आयोजित हुआ कार्यक्रम...

रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)। जिले के बक्सवाहा मे एक सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय माडल स्कूल में किया गया।
कार्यक्रम की विशेष सहयोगी के तौर पर स्वंम सेवक संघ से रत्नेश नंदनी पायक ने बताया कि इस कार्यक्रम मे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमे प्रथम स्थान कु. प्रियंका अहिरवार एवं दूतीय स्थान कु. प्रियंका लोधी एवं तृतीय स्थान रिध्दी बासुदेव ने प्राप्त किया।
 इसी कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगता का भी आयोजन किया। जिसमे प्रथम स्थान रामकुमार विश्वकर्मा दूतिय स्थान रोशनी पांडेय एवं तृतीय  स्थान वर्षा अहिरवार ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्राचार्य श्री अतुल चौबे जी एवं बकील उद्दीन खान विवेक जैन रजनी जैन कमलेश खरे  तथा सचिन कुमार खरे भी उपस्थित रहे। एवं इसके अलावा समस्त विद्यालय परिवार भी उपस्थित रहा।

इस दौरान कार्यक्रम में स्वयं सेवक रत्नेश नंदनी पायक एवं श्रीमती संध्या विश्वकर्मा का विशेष सहयोग रहा  ।