Translate

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

छतरपुर। जिले में आज से लगेगी 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को कोविड-19 बैक्सीन

ब्यूरो छतरपुर। छतरपुर जिले में आज गुरूवार से कोविड-19 वैक्सीनेशन के अगले चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन किया जायेगा। टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में 1 मार्च से 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के को-मोर्विड नागरिकों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। इस आयु वर्ग के नागरिकों को वैक्सीनेशन के लिये को-मोर्विड प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसलिए अपने साथ आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर टीकाकरण केन्द्र पर लेकर आएं। कोविड वैक्सीनेशन जिला चिकित्सालय छतरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जाएगा। 60 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों एवं 45 से 60 के बीच में बीमारी के कारण जिन्होंने टीका लगवाया है उन सभी को दूसरा टीका 42 दिन के बाद लगाया जाएगा।

कोविड टीकाकरण के दूसरे डोज के लिए 42 दिन के बाद टीकाकरण सेंटर पहुंचकर टीका लगवाएं। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि टीकाकरण के बाद भी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहें।