Translate

शनिवार, 6 मार्च 2021

बाजना थाना पुलिस ने 40 बंधुआ मजदूरों को महाराष्ट्र से छुड़ाया।

//संवाददाता- सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। आज बाजना थाना पुलिस ने महाराष्ट्र से 40 बंधुआ मजदूरों को छुड़वाने में सफलता हासिल की है।

जिस के संदर्भ में बाजना थाना प्रभारी श्री धनसीग नलबाय ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में महाराष्ट्र की पुलिस से संपर्क किया गया. इसके पश्चात उन्होंने सहयोग किया और मजदूरों को छुड़ाया गया है. जो यहां आकर अपने घर लौट गए हैं।

तो वही मजदूरों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन्हें बहला-फुसलाकर अधिक मजदूरी का झांसा दिलाकर महाराष्ट्र ले जाया गया और उनसे मजदूरी करवाई गई और उन्हें पर्याप्त मजदूरी भी नहीं दी गई।