बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दरगुवां के रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।
स्थानी ग्रामीण श्री मुकेश सिंह लोधी ने ज्ञापन के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार सहायक गजराज सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास जैसी योजना में 10000 रुपए की मांग ग्रामीण जनों से की जाती है तो वही शौचालय योजना में ₹2000 की मांग हर हितग्राही से की जाती है तथा ऐसा न करने पर हितग्राहियों को लाभ से वंचित करने की धमकी दी जाती है।
अतः जिस के संदर्भ में आज शनिवार को जनपद पंचायत सीईओ श्री हर्ष खरे को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर वर्तमान रोजगार सहायक को तत्काल हटाए जाने व पूर्व रोजगार सहायक को पुनः पदस्थ किए जाने की मांग की गई है।
जिस दौरान मुकेश लोधी प्रदेश संगठन मंत्री किसान कांग्रेस, युवा नेता आशिक मंसूरी, मुन्नीबाई कुशवाहा, मुलायम यादव सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।