Translate

रविवार, 28 मार्च 2021

"फेम इंडिया मैगजीन" एशिया पोस्ट के वार्षिक सर्वे में 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान 2021 की सूची में छतरपुर एसपी सचिन शर्मा, ग्वालियर एसपी अमित सांघी व खंडवा एसपी विवेक सिंह हुए चयनित।

//रूपेश जैन//

 ब्यूरो नेटवर्क। फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट के वार्षिक सर्वे में 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान 2021 की सूची में चयनित हुए हैं. जहां मप्र से 3 पुलिस अधीक्षक भी चयनित हुए हैं. जिसमें दमोह के पूर्व एसपी एवं वर्तमान खंडवा एसपी श्री विवेक सिंह जी, छतरपुर के पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा जी और श्री अमित सांघी जी एसपी ग्वालियर.लोगों में सुरक्षा की मजबूत भावना से ही समाज की तरक्की और विकास संभव है. इसमें जिले के कप्तान (एसएसपी, एसपी, डीसीपी, पुलिस कमिश्नर) की भूमिका होती है कानून व्यवस्था में सुधार और भयमुक्त समाज का निर्माण किसी भी सरकार के लिए प्राथमिकता के साथ ही बड़ी चुनौती भी होती है. जहां कानून व्यवस्था कमजोर होती है, उसका असर सर्वांगीण विकास पर भी पड़ता है. सख्त कानून व्यवस्था को बहाल करने, रंगदारी रोकने,लूट, डकैती और अन्य वारदात पर काबू करने और ट्राफिक व्यवस्था से लेकर सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ जनता का मनोबल बढ़ाने और अपराध पर अंकुश लगाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जिले के पुलिस कप्तान की ही होती है।