महाराजा महाविद्यालय के भूगर्भशास्त्र विभाग में विश्व जल दिवस एवं विश्व मौसम दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।
नेटवर्क छतरपुर। महाराजा कॉलेज के भूगर्भशास्त्र विभाग में 22 एवं 23 मार्च को क्रमशः विश्व जल एवं विश्व मौसम दिवस के अवसर पर विभाग के पूर्व छात्र डॉ. ओम प्रकाश साहू विभागाध्यक्ष भूगर्भशास्त्र,आदर्श महाविद्यालय शाहपुरा ने सभी से जल की बरबादी नहीं करने उसके संरक्षण की विभिन्न विधियों की सरल भाषा मे चर्चा की।डॉ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह विभागाध्यक्ष भूगर्भशास्त्र ने विषय का प्रवर्तन करते हुए बतलाया की आज हमें अगली पीढ़ी के लिए पीने योग्य जल को सहेज कर रखना होगा,मौसम की विपरीत परिस्थितियों में कैसे जल को बचा सकते है। डॉ.पी.के.जैन प्राध्यापक ने जल की प्रत्येक बूँद को बेकार बहने से रोकने के लिए सभी की संयुक्त भागीदारी की आवश्यकता है,हमें जल के दुरूपयोग करने वालों को रोकना-टोकना होगा,जल संरक्षण का प्रयास हमें अपने घर,मुहल्लों से करना होगा,वर्षा जल को बहने से रोकने के लिए मिट्टी वधान,चेकडैम,स्टापडैम आदि का निर्माण करना होगा,तभी भूजल का रिचार्ज संभव हो सकता है।कार्यक्रम में अतिथि विद्वान राहुल ताम्रकार एवं एम.एस-सी.द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा काजल खरे ने भी अपने विचार व्यक्त किये।धन्यवाद ज्ञापन अतिथि विद्वान ज्योति त्रिपाठी ने किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इमरान सिद्दीकी,स्नेहा चौबे,सुरेंद्र अहिरवार,सुनील अहिरबार,रमा प्रजापति,रामदेवी अहिरवार, काजल खरे,एवं लक्ष्मण लोधी का विशेष सहयोग रहा।बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन में सहभागिता की।
