//नवनीत जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा के इतिहास में पहली बार समाधान क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बक्सवाहा के स्वर्गीय बाबूलाल श्रीवास्तव स्टेडियम में किया जा रहा था.
जिसका आज समापन हो गया है.
समाधान क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष श्री मनु दुबे ने जानकारी देते हुए बताया की समाधान क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बक्सवाहा में कराया जा रहा था जिसका आज समापन हो गया है जिसमें फाइनल मुकाबले में बक्सवाहा टीम ने खिताब अपने नाम किया है।