//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। गरीब किसान खेत मे लगी फसल के एक-एक पौधे को एक बच्चे के समान पालता है और वही फसल अगर विद्युत बिभाग की लापरवाही के चलते पूरी फसल नष्ट हो जाये तो किसान और उसका परिवार न तो कुछ सुनने लायक रह जाता है और न ही कुछ कहने लायक वो ओर उसका परिवार सिर्फ बिलखता ही रह जाता है। मामला बड़ामलहरा अनुविभाग के अंतर्गत आने बाले बमनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवार में राममिलन सुक्ला उम्र 50 वर्ष की लगभग 50 क्विंटल फसल गुरुवार सुबह 7 एक बजकर 30 मिनिट पर विद्युत विभाग की बढ़ी लापरवाही से 50 क्विंटल फसल जलकर राख हो गई है और विधुत विभाग की तरफ से अभी खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया नही की गयी है।
जानकारी के अनुसार जब फसल राख हुई तो मौके ओर मौजूद लोगो ने खुद आग को बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही है कि घुवारा नगर पंचायत में स्थित फायर ब्रिगेड भेजी गई। परन्तु जब फसल जलकर राख हो गई और किशान राममिलन सुक्ला ने बताया है कि घुवारा नगर परिषद की फायर बिग्रेड 10 बजे मौका स्थल पर पहुची बल्कि आगजनी की सूचना फायर बिग्रेड को सुबह 8 बजे ही दे दी गई थी
इससे यह साफ रहा कि एक प्रमुख लापरवाही नगर पालिका परिषद घुवारा फायर बिग्रेड के कर्मचारियों की भी देखी गयी कि ऐसी अनहोनी घटनाओ के चलते अग्नि को बुझाने के लिए वाहन ना पहुंचा।
कहा यह भी जा रहा है कि अगर शायद की फायर बिग्रेड मौके समय पर पहुंच जाती तो किसान को नुकसान इतनी अधिक मात्रा में न होता और शर्म की बात तो ये है कि घटना के बीतने के बाद भी क्षेत्र के एक भी जनप्रतिनिधि वहां घटना स्थल पर नही पहुंचे।
वही सूचना मिलते ही घुवारा तहसील अंतर्गत उक्त हल्का के पटवारी नितिन पटेल ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का मुययना किया। एवं पंचनामा तैयार करके वरिष्ठ कार्यालय में भेजा गया आसपास के रहवासियों का कहना है कि कई बार इस क्षेत्र में शार्ट सर्किट की बजह से कई बड़ी घटनाएं होती रही है इस घटना के पहले भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई थी लेकिन उनके द्वारा कोई भी सुधार कार्य नही किया गया था जिसके चलते आज इतनी बड़ी घटना घटित हो गई है एक शार्ट सर्किट जो अगर विद्युत विभाग ठीक समय से शार्ट सर्किट होने की बजह को सुधारने का कार्य करते तो आज इस गरीब किशान का नुकसान नही होता इसमें एक बड़ी लापरवाही विद्युत विभाग की भी मानी जा रही है।