ब्यूरो नेटवर्क। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विश्व धरोहर स्थल एवं ऐतिहासिक पर्यटन नगरी खजुराहो में 26 मार्च को पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना तथा मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा नवनिर्मित छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण एवं डप्ब्म् रोड-शो मीट इन इंडिया का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान तय कार्यक्रम के अनुसार 12 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 12ः45 बजे खजुराहो एयरपोर्ट आएंगे यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के उपरान्त 2ः15 बजे खजुराहो से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय पर्यटन सचिव श्री अरविन्द सिंह, मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला भी उपस्थिति रहेंगे। कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाईन के निर्देशों का पालन प्रमुखता से किया जाएगा।
उल्लेखनीय है की छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है। इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में इंडिया कन्वेंशन प्रमोशन ब्यूरो ;प्ब्च्ठद्ध तथा देश के अन्य शहरों से ट्रेवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, सहित इंवेट मैनेजमेंट एजेंसीज़, कार्पोरेट क्लाइंट्स, स्टेकहोल्डर्स और अन्य अतिथि सीमित संख्या में शामिल होंगे। यह सेंटर भविष्य में मध्यप्रदेश में होने वाली इन्वेस्टर्स मीट एवं शासकीय, निजी तथा कॉर्पोरेट कॉन्फ्रेन्सेस के लिए उपयोगी होगा। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कॉर्पोरेट मीट, कॉन्फ्रेन्सेस यहाँ हो सकेगी, जिससे न केवल खजुराहो बल्कि पन्ना, ओरछा, बांधवगढ़ आदि पर्यटन स्थलों पर व्यावसायिक वृद्धि के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर प्रख्यात मैहर बैण्ड तथा प्रदेश के लोक नृत्य दलों की प्रस्तुतियाँ प्रमुख होंगी।
• छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर एक नजर में।
छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में एक 1200 व्यक्तियों की क्षमता का बड़ा हॉल निर्मित किया गया है। इसे आवश्यकतानुसार स्लाइडिंग फोल्डिंग पार्टिशन के माध्यम से 5 छोटे हॉल में परिवर्तित किया जा सकेगा। साथ ही सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर 3 मीटिंग रूम, पेंट्री, किचन, स्टोर, प्री-फ़ंक्शन लॉबी, ऑर्गनाइजर रूम, पार्किंग एरिया तथा फ़र्स्ट फ़्लोर पर एडमिन ऑफिस, जेन्टस् व लेडीज़ आर्टिस्ट रूम, स्टॉफ लॉकर रूम, आडियो विजुअल रूम, मेडिकल फेसिलिटी रूम, एस.टी.पी., इंटरप्रेटेशन सेंटर सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार एच.वी.ए.सी., ऑडियो, वीडियो सिस्टम, बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम, फायर फाइटिंग इक्विपमेंट, प्रोजेक्टर, वीडियो वॉल, सी.सी.टी.वी. सर्विलांस, स्थापित करते हुए अन्य जन-सुविधाएँ विकसित की गयी हैं। सेंटर परिसर का क्षेत्रफल 8.38 एकड़ है। इसमें 3.55 एकड़ में पार्किंग एरिया है। निर्माण लागत लगभग 50 करोड़ है।
• माइस टूरिज्म की अवधारणा।
माइस ;डप्ब्म्द्ध मीटिंग, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस, एग्जीबिशन का संक्षिप्त नाम है, जो व्यावसायिक पर्यटन का मुख्य प्रकार है। यह एक विशेष पर्यटन श्रेणी है, माइस टूरिज्म के अंतर्गत किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान द्वारा अपने व्यवसाय वृद्धि के उद्देश्य से किसी विशेष गंतव्य पर उपरोक्त गतिविधियों में से एक आयोजन बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को एकत्रित कर किया जाता है।
प्रथमतरू आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को व्यावसायिक क्रियाकलापों के साथ गंतव्य (डेस्टिनेशन) और इसके आसपास के पर्यटन स्थलों के भ्रमण का भी अवसर प्राप्त होता है। इसका स्मरण उन्हें चिरकाल तक रहता है, जिसे वे उनके मित्रों से साझा करते हैं। इस प्रकार गंतव्य का प्रचार- प्रसार होता है।