//विनोद जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। जनपद प्रॉगण में स्थित आजीविका मिशन के नव निर्मित भवन में शारदा समूह पोडी द्वारा खोली गयी कैन्टीन का क्षेत्रीय विधायक कु प्रद्युम्न सिंह लोधी ने शुभारंभ किया है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये क्षेत्रिये बिधायक श्री लोधी ने कहा की शासन की कल्याणकारी योजनाओं के तहत आजीवका मिशन के अंतर्गत कैन्टीन का शुभारंभ किया गया है।
कार्यक्रम मे बिधायक प्रतिनिधि भरत चौरसिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संदीप खरे "लल्ला", पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, मंडल महामंत्री सुकमाल जैन गोल्डी, संसद प्रतिनिधि करन सिह लोधी, पूर्व जनपद अध्यक्ष अभय फट्टा, राजू पठान, श्री राम चौरसिया, प्रकाश चंद जैन, करन सिह कौरव तहसीलदार, टी आई आशुतोष श्रोत्रिय, सीईओ हर्ष खरे, राहुल गुप्ता समूह प्रेरक, विनोद रावत सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।