Translate

सोमवार, 22 मार्च 2021

रामकुंड में चल रहे विभिन्न धार्मिक आयोजनों का हुआ समापन।

 


//शिवराम आठ्या// 

बक्सवाहा(छतरपुर)।   बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के रामकुंड साबरी धाम रामनगर में श्रीमद्भागवत कथा एवं वैदेही विजय आदर्श रामलीला व रामकथा का भव्य आयोजन किया जा रहा था. जिसका आज समापन हो गया है।

बता दें कि उक्त कार्यक्रम श्री राम कथा का वाचन साध्वी हेमलता देवी जी के द्वारा एवं श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कुमारी उषा शास्त्री जी के द्वारा किया जा रहा था. जिसका आज समापन हो गया है।

जिसमें आयोजित यज्ञकर्ता श्री श्री श्री संत राज ऋषि मन मोहन दास जी महाराज, यज्ञ आचार्य पंडित ओम प्रकाश जी शास्त्री, कर्मकांड विशारद काशी उत्तर प्रदेश के सानिध्य में 21 कुंडीय महायज्ञ के समापन के अवसर पर आज सांवरी लाल मंदिर राम कुंड धाम में इस मौके पर भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की साथ ही,

 बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।