एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में एवं एसडीओपी राजाराम साहू के मार्गदर्शन में बकस्वाहा पुलिस ने कई जिलों से चोरी हुई 7 बाइक की बरामद।
//नवनीत जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। मुखबिर की सूचना पर संदेहास्पद गाड़ी को पकड़ने गये थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय को बड़ी सफलता हाथ लगी जब दो नाबालिग लड़कों ने सात मोटर साइकिलों की चोरी कबूली की।
प्राप्त जानकारी अनुसार 12मार्च को थाना कोतवाली टीकमगढ़ से सैलून दुकानदार राकेश नापित की गाड़ी चोरी हुई जिसकी सूचना कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई एवं बकस्वाहा थाना अंतर्गत एक बिना नंबर की गाड़ी चलाने और बिक्रय की सूचना पूर्व में धारा 354 के अपराधी के पास मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी को मिली जिसकी शिनाख्त करने पर पुलिस को हैरान करने वाली जानकारी मिली और एक एक करके सात गाड़ियों की चोरी दो नाबालिग लड़कों ने कबूल कर ली जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि गाड़ियों की चोरी के पीछे की वजह लड़कों ने गर्लफ्रेंड की शौक और खर्च पूरा करना बताया। जप्त गाड़ियों में तीन गाड़ी जिला सागर की तीन गाड़ी जिला दमोह और एक गाड़ी टीकमगढ़ की बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह भेजा है और खबर लिखने तक टीकमगढ़ से राकेश सेन थाना बकस्वाहा में उपस्थित हुये।
थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय ने बताया कि दोनों लड़कों ने सात गाड़ियों की चोरी कबूली की है गाड़ियों के आधार पर विवेचना जारी है जैसे ही विवेचना पूर्ण होगी सभी तथ्यों से अवगत कराया जायेगा।