//विनोद कुमार जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 वेडो के कोविड वार्ड की व्यवस्था की गई है.
जिसके संबंध में BMO डॉ ललित उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड वार्ड में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का इलाज किया जायेगा एवं जिसे थोड़ी बहुत समस्या सांस लेने में होती है या फिर वो घर में खुद को आस्वाथ्य महसूस करते है उनके लिए कोविड वार्ड में स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पायेगी।
BMO श्री उपाध्यय ने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि लोग सेंपलिंग नहीं करवा रहे हैं तथा मेरी लोगों से यह अपील है कि वह सेंपलिंग करवाएं, वैक्सीनेशन करवाएं क्योंकि अगर हमें वैश्विक महामारी कोरोना से निपटना है तो यह करना जरूरी है।