//विनोद कुमार जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा सहित जिलेभर की समस्त राजस्व सीमा में कोरोना कर्फ़्यू प्रभावी रूप से लागू किया गया तो वहीं लोगों से अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहने की अपील भी की गई है।
लेकिन बक्सवाहा में विकराल जल कोरोना कर्फ़्यू के नियमों पर भारी पड़ रही.
कई लोगों को जल समस्या की पूर्ति के लिए सार्वजनिक कुओं,नलकूपों एवं तालाबों पर जाना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि बक्सवाहा में पुरानी पाइप लाइन के जरिए होने वाली जल सप्लाई में कुछ ही तबकों तक पानी पहुँच पाता है एवं नई पाईप लाइन का कार्य अभी प्रगति पर है।