Translate

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

बक्सवाहा में कोरोना कर्फ्यू के बीच पीने के की किल्लत से जूझ रहे स्थानीय लोग।

//राहुल जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। एक ओर लोगो पर कोरोना कहर बरपा रहा है और लोगो को घरों में कैद रखने को मजबूर कर रहा है.

वही दूसरी ओर बक्सवाहा नगर में परिषद द्वारा जल की पूर्ण रूप से पूर्ति न कर पाने लोग जल समस्या से जूझ रहे हैं।

बक्सवाहा में आलम ये है की दिनभर में 200 रुपये की मजदूरी करने वाला मजदूर भी 50 रुपए का पानी खरीदने के लिए मजबूर है. जबकि कोरोना कर्फ़्यू के दौरान उनके आमदनी के कार्य भी अब ठप्प है।

तो वहीं समस्या के संदर्भ में नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी जल्द समस्या समाधान की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं एवं नई पाइप लाइन का कार्य अभी प्रगति पर है।