//आशीष चौरसिया, मनीष लोधी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मढ़देवरा में एक 45 वर्षीय अधेड़ के फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।
जिसके संबंध में बक्सवाहा थाना प्रभारी श्री आशुतोष श्रोत्रीय ने बताया कि मढ़देवरा निवासी मृतक प्यारेलाल चढ़ार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिसका बक्सवाहा थाने में मर्ग क्रमांक 18/21 है।
तथा सूत्रों की माने तो मृतक ने पारिवारिक विवाद के चलते जीवन लीला समाप्त की है।