Translate

मंगलवार, 4 मई 2021

बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक के निर्देशन पर करवाई गई तमाम व्यवस्थाएं।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष कुंवर प्रद्युमन सिंह लोधी को बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ अव्यवस्थाओं की शिकायतें प्राप्त हुई थी. जिसके पश्चात विधायक श्री लोधी ने बक्सवाहा के स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उक्त व्यवस्थाएं करवाएं जिससे मरीजों को किसी प्रकार की आसुविधाओं का सामना ना करना पड़े।

जिसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा में स्थानीय पदाधिकारियों ने जाकर बंद पड़े जरनेटर को सुचारू रूप से चालू करवाया एवं अन्य व्यस्थाओं को दुरुस्त करवाया।

गौरतलब है कि विधायक श्री लोधी के द्वारा बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपर्युक्त चिकित्सालयी सामग्री पहले ही वितरित कराई जा चुकी है।