Translate

गुरुवार, 27 मई 2021

बड़ामलहरा। बैंक में आ रहे है लोगो की प्रशासन ने कराई कोरोना सेंपलिंग।


//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। कोरोना महामारी से निपटने  के लिए एवं कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए  जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज घुवारा तहसीलदार रविशंकर सुक्ला ने राजस्व एवं स्वास्थ्य अमले के साथ घुवारा सहकारिता बैंक में आने बाले लोगो की कोरोना सेंपलिंग करवाई गई घुवारा तहसीलदार रविशंकर सुक्ला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घुवारा सहकारिता बैंक में कई लोगो का आवागमन होता है जिसकी आड़ में कई फालतू लोग बैंक परिषर में बिना किसी काम के घूमते रहते थे और वही लोग कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते है ऐसे लोगो पर नकेल कसने के लिए आज राजस्व एवं स्वास्थ्य अमले के द्वारा बैंक में आने जाने बाले लोगो की कोरोना सेंपलिंग करवाई गई जिसमें करीब 25 लोगो की कोरोना की सेंपलिंग करवाई गई है एवं लोगो को मास्क , सामाजिक दूरी का पालन  एवं  ज्यादा से ज्यादा मात्रा में वैक्सीनेशन करवाने के बारे में लोगों को समझाइश दी उक्त अभियान में घुवारा तहसीलदार रविशंकर सुक्ला , घुवारा राजस्व निरीक्षक राजेश खरे , एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मोजूद रहे।