Translate

गुरुवार, 27 मई 2021

बड़ामलहरा के युवाओं ने बक्सवाहा के जंगल बचाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन।


//अक्षय जैन//

 बड़ामलहरा(छतरपुर)। बक्सवाहा जंगल बचाओ आंदोलन अब दिन प्रतिदिन एक बहुत बड़ा रूप ले रहा है पूरे प्रदेश व देश से बक्सवाहा के जंगल बचाने की मुहिम राजनेताओं , फिल्मी दुनिया के कलाकारों के द्वारा भी शोशल मीडिया पर बक्सवाहा जंगल बचाओ आंदोलन में शामिल हो रहे है आज बड़ामलहरा ग्रामीण इलाके के यूवाओ के द्वारा बक्सवाहा का जंगल न काटे जाने के लिए बड़ामलहरा तहसीलदार संजय शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सोपा है ज्ञापन में यूवाओ ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस वैश्विक महामारी कोरोना में इस देश को वृक्ष की अहमियत का पता लगा है जब पूरे देश में एक साथ प्राणवायु के लिए त्राहिमाम मच गया था बक्सवाहा के जंगल हमे प्राणवायु ही नही बक्सवाहा इलाके के हज़ारो परिवारों की आजीविका के साधन बन चुके है बक्सवाहा के जंगल में गुली महुआ गाद जैसे लाखो की तादात में वृक्ष है इसलिए बक्सवाहा के जंगल में लगे हुए वृक्ष न काटे जाए ज्ञापन में यूवाओ के द्वारा चेतावनी दी गई है अगर बक्सवाहा के जंगल से एक भी वृक्ष काटा जाएगा तो बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जन आंदोलन को जन्म दिया जाएगा ज्ञापन देने में शिवाजी राजा , सुजान सिंह , रामगोपाल यादव , इंद्रपाल सिंह , गोविंद सिंह , महेश साहू , पुष्पेंद्र यादव , आदित्य अवस्थी , ब्रजेश अहिरवार समेत आधा सैकड़ा युवा मोजूद रहे।