Translate

शुक्रवार, 28 मई 2021

बड़ामलहरा। बमनोरा पुलिस ने कट्टा कारतुस समेत युवक को किया गिरफ्तार।



//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा अनुविभाग में इन दिनों पुलिस की कार्यवाहियों का दौरा जोरो पर है पुलिस कार्यवाही के क्रम में दिन बुधवार की शाम कट्टा कारतूस समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है छतरपुर डी आई जी विवेक राज सिंह एवं  छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में बड़ामलहरा एस डी ओ पी राजाराम साहू के मार्गदर्शन में बमनोरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक स्वर्णप्रभा दुबे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर में एक युवक कट्टा कारतूस लेकर घूम रहा है जिसको गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई टीम के द्वारा देवपुर गांव में दविश दी जिसमे एक युवक से 315 बोर का देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतुस समेत युवक को गिरफ्तार किया गया है जिस पर बमनोरा थाना में अपराध क्रमांक 77/21 के अंतर्गत आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला पंजीबद्ध कर अपराधी को विजावर जेल भेज दिया गया।