Translate

शुक्रवार, 28 मई 2021

बड़ामलहरा। बैंक प्रबंधन की लापरवाही से भगवा के ग्रामीण बैंक में जमकर हो रहा सामाजिक दूरी का उल्लंघन।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है छत्तरपुर जिले में कोरोना कर्फ्यू जारी है देश के तमाम राजनेता अधिकारी सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील जनता से कर रहे है लेकिन जिला प्रशासन के आदेशों का भगवा के मध्यांचल ग्रामीण बैंक के प्रबंधन पर कोई खासा असर देखने को नही मिल रहा है बैंक में ग्राहकों के द्वारा जमकर सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया जा रहा है कई ग्राहक तो बिना मास्क के बैंक में अंदर जाते है और बैंक प्रबंधन के द्वारा उन्हें मास्क लगाने के लिए भी नही बोला जाता है इस कोरोना महामारी में शासन के नियमो का पालन करवाने के लिए बैंक प्रबंधन द्वारा भी कोई खासा इंतज़ाम नही किया गया बैंक के भृत बैंक में कुर्शी पर बाबू बने बैठते है जबकि उनका काम कोरोना काल में बैंक के बाहर खड़े होकर लोगो को मास्क लगाने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए समझाईस देना होता है भगवा नगर के नागरिकों की माने तो भगवा बैंक की स्थिति अंधेर नगरी चोपट राजा की तरह हो गयी है यहां बैंक की व्यवस्थाएं दुरस्त करना बैंक के  शाखा प्रबंधक  भी उचित नही समझते है ओर तो ओर प्रशासनिक अधिकारियों का भी इस ओर ध्यान आकर्षित नही होता है अब ऐसी स्थिति में कैसे छतरपुर जिले में कोरोना के मरीजो में कमी आएगी कैसे छतरपुर कोरोना से जीतेगा ये तो समय ही तय करेगा लेकिन फिलहाल में भगवा का ग्रामीण बैंक प्रबंधन भगवा क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण फेलाने में कोरोना की पूरी मदद करता नजर आ रहा है।