//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आज रविवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक का आयोजन किया गया. जिस दौरान स्थानीय प्रशासन के तमाम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।
बैठक के संबंध में तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोशाम ने जानकारी देते हुए बताया कि आपदा प्रबंधन की बैठक के दौरान छतरपुर जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 6276/कोरोना/विधि/2021 के बारे में उल्लिखित नियमावली का पालन कराए जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया है।