//राजीव शुक्ला//
राजनगर(छतरपुर)। वैक्सीनेशन को लेकर जिस तरह से जिला प्रशासन प्रयासरत है उसके बावजूद भी खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के प्रति लोगों का रुझान ना होना या वैक्सीन न लगावाना जहां एक चिंता का विषय बनता जा रहा है तो वही जनपत राजनगर ceo प्रीतपाल बागरी की एक पहल जिसमें वैक्सीन बैन के माध्यम से आज से एक कारगर प्रयास किया गया जिसके तहत बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। राजनगर जनपद पंचायत के सीईओ प्रीतपाल बागरी ने आज वैक्सीनेशन बैन के माध्यम से जिसमें डॉक्टरों की टीम वैक्सीन के साथ बमीठा, घूरा, गंगवाहा, चंद्रनगर, पहाड़ी- बामन सहित कई ग्रामों में पहुंचकर लोगों को उनके बीच जाकर वैक्सीनेशन कराने की सुविधा प्रदान की गई जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले वह लोग जो वैक्सीनेशन सेंटर तक नहीं पहुंच पा रहे थे या वैक्सीनेशन के प्रति उनका रुझान नहीं था उसको लेकर ना सिर्फ लोगों को प्रेरित किया बल्कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को वैक्सीनेशन करवा कर आज से उन्होंने यह एक बेहतर प्रयास जारी किया है जिसके सुखद परिणाम आने शुरू हो गए हैं जिसमें लगभग 100 व्यक्ति 45 प्लस वालों को टीके लगाए गए और आने वाले दिनों में भी इनके द्वारा यह प्रयास जारी रहे तो निश्चित रूप से संख्या में बढ़ोतरी होकर अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन करवा सकेंगे।
कहते हैं "जहां चाह - वहां राह" अगर ठान लिया जाए तो सब संभव है , इसी तरह से अगर और विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न जनपदों में भी इसी तरह से प्रयास किए जाएं तो जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में 45 प्लस वालों की संख्या वैक्सीनेशन हेतु अभी कम है उनमें बढ़ोतरी लाकर हम पूरी तरह से अपने जिले को वैक्सीनेशन के कार्य को संपन्न कराकर कोरोना मुक्त बना सकते हैं आज के इस वैक्सीनेशन मुहिम में राजनगर तहसीलदार विजय कुमार सेन, बीआरसी राजनगर के.के अग्निहोत्री , जनपद में पीसीओ बृजेंद्र तिवारी विशेष तौर पर साथ रहे ।