Translate

शनिवार, 29 मई 2021

बक्सवाहा क्षेत्र के जंगलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर कुछ स्थानीय लोगों ने नारेबाज़ी करते हुए दिखाए काले झंडे।


//अमर सोनी//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र में डायमंड प्रोजेक्ट पूर्ण रूप से स्थापित होने के लिए 2.15 लाख पेड़ काटे जाने की तैयारी की जा रही है।

 जिसके बीच बड़ी संख्या में स्थानीय युवा सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलाकर आसंतुष्टि जाहिर कर रहे हैं. तो वहीं कुछ लोग कंपनी को स्थापित करने की बात पर भी अडग है जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।

इसी बीच शनिवार को आसपास के ग्रामों के कुछ स्थानीय युवाओं ने जंगल को जाने वाले रास्ते को जाम करते हुए बाहरी लोगों को काले झंडे दिखाते हुए एवं नारेबाजी करते हुए कहा कि बाहरी लोग वापिस जाओ,वापिस जाओ।