Translate

सोमवार, 17 मई 2021

राजनगर। नगर में परिषद के द्वारा आयोजित किये जा रहे हैं जन-जागरूकता कार्यक्रम।


  


//राजीव शुक्ला//                               

राजनगर(छतरपुर)। राजनगर नगर परिषद के द्वारा इंन दिनों नगर के विभिन्न वार्डों में कोरोनावायरस एवं वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक अनूठे तरीके से संगीत- मय बुंदेली लोकगीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसे नगर के लोग बड़ी संख्या में इसे पसंद भी कर रहे हैं ।                     नगर परिषद राजनगर के सीएमओ श्री जगदीश मिश्रा ने बताया कि कोरोनावायरस के संक्रमण काल को देखते हुए लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से एवं वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को अधिक से अधिक प्रेरित करने के उद्देश्य को लेकर नगर में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो कहीं ना कहीं निश्चित रूप से लोगों में अपना प्रभाव छोड़ने में सहायक सिद्ध हुआ है, राजीव शुक्ला एंड टीम के द्वारा संचालित उक्त इस कार्यक्रम में राजू द्विवेदी एवं चरण सिंह के द्वारा एक से बढ़कर एक बुंदेली गीतों के माध्यम से लोगों को जहां समझाइश प्राप्त हो रही है तो वहीं दिनभर घरों में रहने के कारण जो तनाव पैदा होता है उस तनाव से संगीत के माध्यम से मुक्ति भी मिल रही है ।                                     

  आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर परिषद राजनगर के श्री हिदायत खान एवं बंटी नामदेव टीम के साथ विशेष तौर पर उपस्थित रहे।