ब्यूरो टीकमगढ़। कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। श्री द्विवेदी के निर्देश पर नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य कर कोरोना को फैलने से रोका जा रहा है।
इसके तहत आज जिले में नगर पालिका टीकमगढ़ के साथ ही नगर परिषद जतारा, कारी, बल्देवगढ़, खरगापुर, बड़ागांव धसान सहित नगर पंचायतों में वार्डाें, कन्टेनमेंट जोन, सार्वजनिक स्थानों सहित शहर के मुख्य मार्गाें का सैनिटाइजेशन किया गया, जिससे कोरोना की चैन तोड़ सकें। इस शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामों में भी विभिन्न स्थानों पर सैनिटाईज किया गया।